Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी कहानी -10-Jul-2022 - नाॅन स्टाॅप 2022- चुगली


चुगली मेरी कर गई हवा दीवानी,
राज दिल का खोल गई ये मस्तानी,
छुपाए जो ख्वाब थे सीने में अपने,
जुदा उन्हें ही कर गई ये रवानी।

खतो का जिक्र न हमने किया अभी,
ढूंढते ही रह गए यहां उनको कभी,
चुगलखोर थी कर गई बदनाम यूं, 
आगोश में उनको भर गई ये अभी।

आंखों से जो थोड़ी शरारत हो गई,
बदनाम यहां आज शराफ़त हो गई, 
चुगलखोर ने कुछ ऐसा किया जादू, 
नज़रों ही नज़रों में कयामत हो गई।

सखियां भी देती थी जी भर ताने,
बदरा भी देखो मेघ लगे बरसाने, 
बिजली भी गरज कर डराने लगी,
नज़ारे सारे हमें है अब लगे सुहाने।

चुगली जो हमारे साथ कर गई,
ढूंढो उसको जरा वो किधर गई,
गलियों में प्यार की हम तो घूमें,
गुदगुदा कर हमको वो सुधर गई।।


# नॉन स्टॉप प्रतियोगिता २०२२
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   26
8 Comments

Parangat Mourya

08-Feb-2023 12:54 AM

Behtreen 👌🌸

Reply

👌👌

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply